पटना ग्रामीण: बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। मौके पर बौद्ध भिक्षुओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पारंपरिक तरीके से भविष्य स्वागत किया। शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विशेष पूजा अर्चना की और करुणा स्तूप का दर्शन किया।