मीरगंज: मनकरी के पास बहगुल नदी में दस दिन पहले अचानक लापता हुई मंदबुद्धि महिला का उतराता मिला शव
मनकरी के पास बहगुल नदी में 10 दिन पहले अचानक लापता हुई 28 साल की मंदबुद्धि महिला का शव सोमवार को उतराता मिला है। शव की शिनाख्त थाना मीरगंज के गांव बहरोली की राजकुमारी के रूप हुई। मृतका का चिटौली में मायका है। वह अपने मायके चिटौली में विगत दो माह से रह रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम हेतु बरेली भेजा।