मीरगंज: फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चिटौली वाले रास्ते से 48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चिटौली वाले रास्ते पर 100 कदम की दूरी से रिजवान निवासी मोहल्ला सराय थाना फतेहगंज पश्चिमी को 48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख 76 हजार रुपय है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।