मीरगंज: थाना मीरगंज के गांव गोकिलपुर में फर्जी दस्तावेज के सहारे बेची जमीन, चार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज।
थाना मीरगंज के गांव में फर्जी दस्तावेज के सहारे कुछ लोगों ने एक महिला को जमीन बेच दी, लेकिन डेढ़ वर्ष तक उसे कब्जा नहीं दिया। पीड़िता जब विक्रेता के घर कब्जा देने की मांग करने गई तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करके भगा दिया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता जगवती पत्नी धरमवीर निवासी ग्राम पशुपुरा थाना मिलक की है