आदिवासी उरांव समाज संघ,चाईबासा की एक बैठक पुलहातु के सामुदायिक भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता संचू तिर्की जी ने की आगामी 30 जून को समाज के 79 वें स्थापना दिवस के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस विषय पर बोलते हुए अध्यक्ष श्री संचू तिर्की ने कहा कहा कि हमारे दिवंगत अगुवागणों ने समाज को संगठित करने में बहुत बड़ा त्याग और योगदान दिया है।