सरदारशहर: सरदारशहर में मां जीण माता मंदिर में चोरी, चोरों की गिरफ्तारी की मांग तेज हुई
सरदारशहर के किसान छात्रावास के पास स्थित मां जीण माता मंदिर में हुई लाखों की चोरी का मामला अभी तक अनसुलझा है। मंगलवार को जीण माता सेवा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सरदारशहर थाने व एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।