लखीमपुर: नौधन पटना में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, ससुर ने किया इंकार
लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर थाना क्षेत्र के नौधन पटना गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब विवाहिता पूजा देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।