लखीमपुर: सेमरा जानीपुर मोड़ पास सड़क हादसे में दावत का सामान लेने जा रहे बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत
पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-730ए पर बीती देर रात सेमरा जानीपुर मोड़ के पास हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में जीजा साले समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।