लखीमपुर: बहरामपुर गांव में जामुन के पेड़ की छटाई करते समय युवक पर पेड़ गिरा, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सीतापुर जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहिया बहरामपुर गांव में बीते रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया था। गांव निवासी युवक पहलवान पुत्र जोखे लाल खेत में लगे जामुन के पेड़ की छटाई कर रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।