BAGHPAT DESK : दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार की दोपहर बागपत के पास तेज रफ्तार ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को क्रास करते हुए कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, क्षतिग्रस्त ट्रक के सीएनसी टैंक से गैस रिसाव होने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। उसने कड़ी मशक्कत के जरिए गैस रिसाव बंद किया।
पंजाब के पटियाला निवासी बिट्टू सिंह और कुलदीप कुमार कार में सवार होकर खाटू श्याम जा रहे थे। शामली से होते हुए शनिवार की दोपहर वे बागपत पहुंचे। यहां से वे ईपीई के जरिए खाटू श्याम जाने वाले थे। बताया जाता है कि दोपहर के समय तेज रफ्तार ट्रक बड़ौत की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक क्रिस्टू ज्योति स्कूल के पास पहुंचा, तो उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डि�
Baghpat, Bagpat | Jul 27, 2026