फिरोज़ाबाद: बसपा जिला कोषाध्यक्ष पूर्व में महिला आयोग सदस्या रहीं पुष्पा पाल बघेल जिलाध्यक्ष के टूण्डला आवास पर भाजपा में हुईं शामिल
भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के टूण्डला आवास कार्यालय पर पूर्व में बसपा में जिला कोषाध्यक्ष, जेल विजिटर व महिला आयोग की सदस्या रहीं पुष्पा पाल विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गई। उनका भारतीय जनता पार्टी में पटिटका पहनाकर विधिवत जॉइनिंग संगठन के कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर कराई गई।