निज़ामाबाद: तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय पर काम की मांग को लेकर मनरेगा के मजदूरो ने किया धरना प्रदर्शन,खंड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन
आजमगढ़ जिले के तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय पर काम की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों धरना प्रदर्शन किया है ।और अपने मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा खण्ड विकास अधिकारी को अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और वही मनरेगा मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष नविता के नेतृत्व में दर्जनों मनरेगा मजदूरों की ब्लाक परिसर में बैठक हुई है।