महागामा: बागजोरी-जियाजोरी में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सिद्धू-कान्हू के जन्मोत्सव पर माल्यार्पण कर किया नमन
Mahagama, Godda | Apr 11, 2026 अमर शहीद बाबा सिद्धू कान्हू के जन्मोत्सव पर शनिवार को जियाजोरी -बागजोरी चौक स्थित से सिद्धू -कान्हू की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने फीता काटकर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर अमर शाहिद सिद्धू कान्हू कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि दीपिका पांडेय सिंह को बूके भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।