कामां: कामां पुलिस ने 13 साल से फरार भगोड़ा अपराधी को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे आरोपी अरसद पुत्र अब्बल निवासी डिगचोली थाना खोह जिला डीग को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2014 में चोरी की दो मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे अक्खडवाडी तिराहा, कस्बा कामां से गिरफ्तार किया। मामले में पूछताछ जारी है। कार्यवाही की जानकारी सोमवार शाम 7 बजे मिली है।