गिरिडीह: गिरिडीह में सड़क हादसे में 9 घायल, 3 गंभीर धनबाद रेफर; डीसी ने अस्पताल में जाना हाल
जिले में हुए सड़क हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए। मंगलवार रात 11 बजे सभी का इलाज सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा था। डुमरी थाना क्षेत्र के जिष्कुंडी निवासी पपरवाटांड़ से मेला देखकर ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।वहीं दूसरी ओर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के घरवाटांड़ निवासी एक ही अपाचे बाइक पर थे।बेंदरोकुपी के पास ऑटो से टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए