एकंगरसराय: चकदह सरकारी स्कूल का चापाकल खराब, छात्र परेशान
सरकारी स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों को ठहराव सुनिश्चित करने के उद्देश्य सरकार द्वारा भले ही तरह-तरह की योजना चलाई जा रही हो मगर कुछ खामियों के कारण सरकार की सोच कारगर नहीं हो रही है। एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्रके चकदहा स्कूल का मामला है जहां एक पखवाड़ा से चापाकल खराब होने के कारण इस भीषण गर्मी में बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।