एकंगरसराय: मुसहरी गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत दूसरा जख्मी
एकंगरसराय परवलपुर मुख्य सड़क पथ के मुसहरी गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गया। दोनों को आसपास कि लोगो की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा ओप पंचायत के विशुनपुर गांव निवासी विक्रम कुमार को मौत घोषित कर दिया है जबकि राजू कुमार की हालत चिंताजनक बाताई गई।