जयनगर: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
साप्ताहिक समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तार से समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया