भवानीपुर: सोनमा पंचायत सरकार भवन मुखिया को सौंपा गया, अब पंचायत स्तर पर मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, ग्रामीणों को होगा लाभ
भवानीपुर :- भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनमा पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन को शुक्रवार को विधिवत रूप से पंचायत प्रतिनिधियों को हैंडओवर कर दिया गया। भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक पंचायत सरकार भवन की चाबी विभागीय कर्मियों ने पंचायत की मुखिया कविता देवी को सौंप दी।