पट्टी: अमुवाही गांव में महिला को फावड़ा लेकर दौड़ाया, पुलिस से की गई शिकायत
अमुवाही गांव निवासी अंजू देवी पत्नी अनुराग मिश्रा ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे उनके पडोस के ही कुछ लोग उसके खेत में गोबर के कण्डे बनाने के लिए उसके खेत में मिट्टी की सफाई कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वो लोग गाली गलौज करने के साथ ही फावडा लेकर दौडा लिए। किसी तरह वह व उसका पुत्र भागकर घर आई।