उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने बंबी रोड से एक युवक को 3 किलो अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Feb 16, 2024 कोतवाली पुलिस उरई शहर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक अभियान चला रही है। जिसके क्रम में कोतवाली पुलिस ने बंबी रोड से चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा और युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 3 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।