उरई: आटा थाना क्षेत्र में लोडर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में घायल हुईं 2 दर्जन से अधिक महिलाएं मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Orai, Jalaun | Feb 16, 2024 आटा थाना क्षेत्र में लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल महिलाओं ने बताया कि सभी लोग मटर तोड़ कर खेत से वापस अपने गांव अटारिया जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर लोडर पलट गया और हादसा हो गया।