खोदावंदपुर: दौलतपुर नवटोलिया में भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर नवटोलिया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान दौलतपुर नवटोलिया निवासी मोहम्मद सकुर की पत्नी हमीदा खातून, सोनी खातून, रवीना प्रवीण सहित छः जख्मी हुए हैं। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।