जसवंतनगर: ग्राम दुर्गापुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, घटना में सावित्री देवी घायल, कराया सीएससी में इलाज
जसवंतनगर के ग्राम दुर्गापुरा निवासी सावित्री देवी पत्नी रामशंकर ने अपनी देवरानी और उसके पुत्र पर जमीन के विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में घायल हुई महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई।