कासगंज: इंसानियत की मिशाल बनी कोतवाली ढोलना पुलिस, थाने के बाहर कैम्प लगाकर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए कासगंज जिले की थाना ढोलना पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए समाज सेवा का परिचय दिया। थाना परिसर के सामने शरबत वितरण कैंप लगाया गया, जहां राहगीरों, वाहन चालकों और यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत ने पुलिस स्टाफ के साथ स्वयं सड़क पर खड़े होकर लोगों को शरबत वितरित किया।