सिकंदराराऊ: रसूलपुर में खराब ट्रांसफार्मर न बदलने से नाराज किसान ने ट्रांसफार्मर पर बैठकर किया विरोध दर्ज
रसूलपुर में 12 दिन से ट्रांसफार्मर खराब है जिसकी किसान ने 5 बार शिकायत दर्ज कराई थी। समस्या समाधान न होने पर उसने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया जिसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने किसान को नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देकर ट्रांसफार्मर से नीचे उतरवाया है