अशोक नगर: बाल संरक्षण को मिली नई मजबूती, 13 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में निखरी बाल कल्याण समिति की कार्यक्षमता
अशोकनगर भोपाल में बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों और सदस्यों के लिए 13 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश के 19 जिलों से 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अशोकनगर जिले से समिति सदस्य नम्रता नायक ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।