आगरा: दयालबाग निवासी केनोइंग खेल के खिलाड़ी यश का पेरिस में आयोजित होने वाले पेरिस पैरालंपिक में हुआ चयन,शहर में खुशी का माहौल
Agra, Agra | Jun 19, 2024 आगरा के दयालबाग के रहने वाले यश ने दिव्यांग होने के बाबजूद पैरा केनोइंग खेल में भारत देश का नाम विश्वपटल पर रोशन किया हैं। अब उनका चयन पेरिस में आयोजित होने वाले पैरालंपिक में हुआ हैं। यश ने बताया कि वह कई केनोइंग प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले चुके है। कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं। यश के चयन से शहर में उत्साह का माहौल हैं।