बिल्सी: दशहरा पर्व के उपलक्ष में बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन
Bilsi, Budaun | Oct 20, 2026 बिल्सी नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मंगलवार को दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षत्रिय समाज के कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ हुई। सनातन संस्कृति और क्षत्रिय परंपरा के अनुसार, विजयादशमी के दिन शस्त्रों की पूजा का खास महत्व है।