गुना नगर: गुना कोर्ट में FIR से पहले जमानत लेने पहुंचा युवक, ₹879 लाख पर 20% ब्याज मांगने का आरोप, याचिका खारिज
गुना कैंट थाना निवासी एक युवक झूठे केस में फसाने के डर से FIR दर्ज होने से पहले ही अग्रिम जमानत लेने कोर्ट पहुंच गया। 19 अप्रैल को सामने आए मामले में दीपेंद्र राजपूत ने कोर्ट में आवेदन लगाया जिसमें उसने 2% ब्याज पर एक सरकारी शिक्षक से रुपए लिए आरोप है अब शिक्षक 20% ब्याज मांग रहा है। ना देने पर FIR की धमकी देने का आरोप है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।