शिवपुरी नगर: सब्जी मंडी में काम करने वाले मुनीम के घर से चाबी चुराकर वहीखाते और नकदी उड़ा ले गए कर्मचारी, व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी शहर की बड़ी सब्जी मंडी में स्थित फर्म अंगद ट्रेडर्स के मालिक सचिन बंसल के साथ एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फर्म के संचालक सचिन बंसल ने पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे मीडिया को बताया कि उनके यहाँ काम करने वाले विनोद कुशवाह ने विश्वासघात करते हुए उनके मुनीम ललित जैन के घर से बिना अनुमति के चाबी उठा ली।