गंगरार: मातृकुंडिया: धोबी समाज संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान और परिचय सम्मेलन
मातृकुंडिया। अखिल मेवाड़ मारवाड़ मेरुठा धोबी समाज संस्थान के स्थापना दिवस पर 1 जून को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर प्रतिभा सम्मान समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्ष कैलाश चंद्र निंदरवाल की अध्यक्षता में कक्षा 1 से उच्च शिक्षा तक के 115 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।