इटारसी: कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बैठक में BJP सरकार पर लगाए आरोप,आरएसएस का रजिस्ट्रेशन नहीं चंदा वसूला जाता है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इटारसी में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस पर आरोप लगाया । उन्होंने दावा किया कि आरएसएस का कोई विधिवत रजिस्ट्रेशन नहीं है और संगठन केवल चंदा वसूल करता है।