स्कॉर्पियो और टाटा पंच की आमने-सामने टक्कर, 7 घायल, 5 गंभीर
दुमका-नाला मुख्य मार्ग पर मसलिया थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी मोड़ के समीप रविवार को स्कॉर्पियो और टाटा पंच की जोरदार टक्कर में 7 लोग घायल हो गए।
• स्कॉर्पियो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल।
• टाटा पंच सवार 2 लोगों को हल्की चोट लगी।
• स्कॉर्पियो सवार आसनसोल-रानीगंज से बोल बम के लिए अजगैबीनाथ जा रहे थे।
• सभी घायलों को मसलिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
• गंभीर घायलों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका रेफर किया गया।
• टाटा पंच सवार सौरभ गोराई और सुभाष बागची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
• पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
• प्रारंभिक तौर पर सड़क के तिरछे मोड़ और अनियंत्रित वाहन संचालन को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
#दुमका #मसलिया #सड़कहादसा #Accident #DumkaNews #SanthalParganaKhabar