मंझनपुर: अघोषित बिजली कटौती और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ई-रिक्शा से मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे
कौशाम्बी में अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या तथा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ई-रिक्शा से मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।