सहसवान नगर पालिका में स्थित अस्थाई रैन बसेरा का आज गुरुवार को रियलिटी चेक किया गया जिसमें रैन बसेरा में फोल्डिंग रजाई और बिस्तर लगे हुये थे पानी की भी व्यवस्था थी। नगर पालिका द्वारा एक कर्मचारी की तैनाती भी की गई है। अधिशासी अधिकारी से संबंध में बातचीत की गई, उन्होंने बताया समय-समय पर रेन बसेरा का निरीक्षण किया जा रहा है।