कसिया: फाजिलनगर में धरना शुरू, घटिया निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप
फाजिलनगर में क्षेत्रीय लोगों ने फाजिलनगर से बड़ी नहर के किनारे से परसौनी, बरदाहा पांडेय होते हुए लक्षिया जाने वाली पिच सड़क के निर्माण में हो रहे घटिया सामग्री के निर्माण को लेकर धरना शुरू कर दिया है। लोगों का आरोप है कि अभी एक ओर से सड़क का निर्माण शुरू हुआ है, और सड़क की गिट्टी उखड़कर बिखर गई है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण का काम रोक धरना शुरू कर दिया है।