चित्रकूट मानिकपुर चूरेह केशरुआ अहिरान डांड़ी में महिला जर्जर मकान में रहने को मजबूर कहा आवेदन के बाद भी नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ। मामला चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र के चूरेह केशरुआ ग्राम पंचायत के अहिरान डांड़ी गांव का है जहां की रहने महिला अनुराधा पत्नी सुनील ने आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिडिया के सामने बताया कि वह वर्षों पुराने कच्चे में रहती है जिसकी दीवारें बारिश की वजह से पूरी तरह से भीग कर धीरे धीरे क्षतिग्रस्त होती जा रही है जो कभी कभी भी गिर सकता है अनुराधा ने बताया कि वह इसी घर में अपनी सास और बच्चों के साथ रहती है अनुराधा ने बताया कि उसने 3 बार प्रधान मंत्री आवास के लिए आवेदन किया पर आज तक उसे प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला अनुराधा शासन प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की है