जगदलपुर: राजनादगांव सांसद और भाजपा प्रवक्ता ने संभागीय कार्यालय में पत्रकारों से परिचर्चा की, बस्तर पर साझा किए विचार
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं राजनादगांव सांसद संतोष पांडेय ने गुरुवार को जगदलपुर के संभागीय भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से परिचर्चा की,इस पर उन्होंने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद नामक कैंसर रूपी मवाद को काटकर फेंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था, उसी समय पर भाजपा सरकार करेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही थी।