जगदलपुर: नगरनार प्लांट में परिवहन समितियों के कार्यों से परेशान ट्रक-ट्राला मालिकों ने सांसद और विधायक से लगाई गुहार
बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित नगरनार प्लांट में परिवहन समितियों की अनिमियता चरण सीमा पार करते हुए नजर आ रही है। जिसके कारण कई ट्रक - ट्राला मालिको को सड़क पर उतरने के दिन आ गए है। बस्तर जिले का गौरव नगरनार स्टील प्लांट के स्थापित होने से बस्तर वासियो को एक नयी आस उम्मीद जो जागी थी, वह अब पूरी टूटती हुई नजर आ रही है।