एक तरफ कुआँ, एक तरफ खाई! सरकार की डबल कमाई? आखिर क्यों उठ रहे हैं ये सवाल?
रायपुर के भनपुरी स्थित शराब भट्टी और उसके पास मौजूद अहाते को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार द्वारा अधिकृत स्थान पर शराब पीने की सुविधा है, वहीं कुछ ही दूरी पर खमतराई थाना के पास नियमित रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग होती है, जिसमें कई लोगों के ₹10,000 से ₹15,000 तक के चालान कटने की बात सामने आती है।
इसी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं—
🔹 क्या ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग की यह लोकेशन उचित है?
🔹 क्या लोगों को पहले पर्याप्त जागरूक किया जा रहा है?
🔹 सड़क सुरक्षा और जनसुविधा के बीच बेहतर संतुलन कैसे बनाया जाए?
⚠️ नोट: शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे गंभीर सड़क हादसे हो सकते हैं। यदि शराब का सेवन किया है, तो वाहन न चलाएं। ड्राइवर, कैब या अन्य सुरक्षित साधन का उपयोग करें।
आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
#Raipur #Bhanpuri #DrinkAndDri