बहराइच: विसवारपुरवा में सामान लेने जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, युवक हुआ घायल
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत विसवारपुरवा में पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि राघव राम दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।