बहराइच: सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर पॉवर परिवर्तक बदलने के चलते मंगलवार सुबह 7बजे से रात 11बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय बहराइच के उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि 13 अप्रैल यानी मंगलवार को सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर पावर परिवर्तन बदलने के कारण विद्युत सप्लाई सुबह 7:00 से रात्रि 11:00 तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पंचवटी, माधवरेती, वीआईपी, फायर स्टेशन, नवोदय, दीवानी कचेहरी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।