बिंदकी: रेवाड़ी ओवर ब्रिज के समीप नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, पीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत रेवाड़ी ओवर ब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे नीलगाय से टकराकर बाइक सवार मोहम्मद कलाम उम्र 25 वर्ष तथा इमरान उम्र 18 वर्ष निवासी रेवाड़ी थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद दोनों को रेफर कर दिया।