शासन ने ग्राम भारतपुरा टोरिया को नगर परिषद मुंगावली में सम्मिलित कर दिया है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग 7 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि इस संबंध में अधिसूचना 28 नवंबर 2025 को जारी की गई, जो 1 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है।