हुसैनाबाद: विधानसभा चुनावों को देखते हुए नशीले पदार्थों और अवैध शराब निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नशीले पदार्थों एवं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री तथा वितरण पर नियंत्रण हेतु पलामू पुलिस कप्तान रेशमा रमेशन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23.10.2024 दिन बुधवार की दोपहर दो बजे देवरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के डीला क्षेत्र में छापामारी की गई।