कालका: कालका में घर मे आग लगने के मामले में पुलिस की कार्यवाई से असंतुष्ट परिजन, विधायक प्रदीप चौधरी को दी जानकारी
वीरवार सुबह करीब 3 बजे राजेश कुमार के घर के आंगन में साथ वाले खाली प्लाट से अज्ञात लोगों ने जवनशील पदार्थ गिराकर आग लगा दी थी। जिसमे कार और स्कूटी जलकर राख हो गई थी। जबकि परिजनों ने छत्त पर जाकर अपनी जान बचाई थी। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नही पहुंच पाई। जिसको लेकर परिजनों में भारी रोष है, सोमवार को कालका विधायक प्रदीप चौधरी परिजनों से मिले।