मैनपुरी: मैनपुरी में फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय किसान यूनियन बलराज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ में दर्ज फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मामले की साइबर, डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर गहन जांच कराने की मांग की गई है।