नासरीगंज: नासरीगंज में खून का रिश्ता हुआ तार-तार, दो भांजों ने अपने सगे मामा की गोली मारकर की हत्या
नासरीगंज थानाक्षेत्र में खून का रिश्ता भी उस समय तार-तार हो गया जब दो भांजों ने अपने सगे मामा की हत्या गोली मारकर कर दी। यह घटना नासरीगंज-डेहरी मुख्य सड़क पर पड़ुरी गांव में बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे घटी। जब उक्त गांव के ही निवासी बैजनाथ सिंह (उम्र लगभग 55 वर्ष) अपने पुत्र सतीश सिंह उर्फ सोनू कुमार सिंह के साथ चाय-पान के लिए गांव के बाहर सड़क पर गये थे। इसी