बिजावर: केन-बेतवा लिंक परियोजना में बारिश में भी जारी रहा 'चिता आंदोलन', चौथे दिन अमित भटनागर आमरण अनशन पर बैठे
छतरपुर-पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों का 'चिता आंदोलन' सोमवार को चौथे दिन भी बारिश के बीच जारी रहा। सोमवार की शाम 4 बजे आंदोलनकारियों ने न्याय, उचित मुआवजा, पुनर्वास और कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर आमरण अनशन पर बैठ गए।